सीएम करेंगे माँ तरकुलवा के दर्शन
गोरखपुर ब्यूरों। आने वाले शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के प्रसिद्ध देवी मंदिर तरकुलहा देवी आकर नवरात्रि के पहले दिन माँ तरकुलहा के दर्शन करेंगे ।इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारी के लिए जिलाधिकारी के. विजेन्द्र पांडियन अपने प्रशासनिक अमला के साथ शुक्रवार को देर शाम स्थलीय निरीक्षण किए और सफाई जायजा, रूट मैप के साथ साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए निर्देश भी दिया