बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ 01 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम परसोला थाना जैदपुर से समय करीब 04.10 बजे अभियुक्त मोहम्मद अबूजर पुत्र जैनूल आबदीन निवासी परसोला थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु.अ.सं. 345/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद अबूजर पुत्र जैनूल आबदीन निवासी परसोला थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 27.09.2019 को समय करीब 04.10 बजे ग्राम परसोला थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
100 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिह बघेल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धन्नजय सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 मुनीर अहमद थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।