रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपेंद्रनाथ चौधरी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मनोज कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं051/2022 धारा 323/354/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अर्जुन पुत्र रजई ग्राम गोविंदपुर थाना इब्राहिमपुर जिला अम्बेडकरनगर(उ0प्र0) को आज दिनांक 26.03.2022 को 13:25 बजे मझियार चौराहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- अर्जुन पुत्र रजई निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना इब्राहिमपुर जिला अम्बेडकरनगर(उ0प्र0) ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी चौकी उमरिया उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्र थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
- का0 आमिर अली थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।