सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई रंगदारी मांगने की घटना के अनावरण हेतु टीम गठित थी। इसी क्रम में उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वादी मुकदमा को दिनांक 21-03-22 को सुबह लगभग 10 बजे फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम चन्दन सिंह बताया तथा 10 लाख रूपये लेकर सहजनवां आऩे के लिए कहा । फोन लगभग 1 घंटा में तीन बार फोन आया ।
अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि संगम चौराहे पर छोटू सिंह जिनका हत्या हो चुकी है के साथ चन्दन सिंह का उठना बैठना था दोनो बदमाश थे, वादी को डरवाने के लिए मैने रंगदारी चन्दन सिंह के नाम से मांगा था । रंगदारी मांगने जिस मोबाइल सेट का इस्तेमाल हुआ था उसको करीब सात आठ महीना पहले अभियुक्त उपरोक्त अपने पडोसी से मांग कर लाया था तथा जिस सिम का इस्तेमाल किया था वह सिम दुसरे के नाम से है । अभियुक्त द्वारा दूसरे के मोबाइल सेट का तथा दूसरे का सिम का गलत तरीके से अभियुक्त द्वारा इस्तेमाल किया गया है ।