रिपोर्ट शाहिद अली
जिला बस्ती यूपी
महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय द्वारा छात्राओं को सिखाये गये आत्मरक्षा के गुर


आज दिनांक 24.03.2022 को पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्यडे द्वारा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय जनपद बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर आयोजन में पहुँचकर उपस्थित सभी छात्राओं एवं स्टाफ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे है मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत सभी को जागरूक किया गया, जिसमें कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 व 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिला संबंधी हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई तथा महिला थानाध्यक्ष द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये ।