बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 21.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक मसौली के कुशल नेतृत्व में थाना मसौली पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना मसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/19 धारा 363/366/376डी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्तगण मोनू उर्फ मान सिंह पुत्र राजनरायण वर्मा व राजू चौहान पुत्र श्रीराम निवासीगण बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को बड़ागांव मोड़ थाना मसौली जनपद बाराबंकी से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मोनू उर्फ मान सिंह पुत्र राजनरायण वर्मा निवासी बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- राजू चौहान पुत्र श्रीराम निवासी बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 21.09.2019 समय करीब 12.15 बजे, बड़ागांव मोड़ थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- राघवेन्द्र प्रताप रावत प्रभारी निरीक्षक थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 रणजीत सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- का0 मनीराम यादव, का0 विशाल यादव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।