दुधारा थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस
रिपोर्ट अतहरूल बारी
संतकबीरनगर / सेमरियावां
शनिवार को दुधारा थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान कुल तीन मामले सामने आये जिसमें राजस्व के दो और पुलिस विभाग का एक मामला सामने आया जिसमें किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ।एसओ गौरव सिंह ने बताया कि पहले के पांच मामलें पेंडिंग में पड़े थे जिनका मौके पर निस्तारण किया गया जिसमें सभी राजस्व से सम्बंधित थे।इस दौरान एसआई चन्द्र भान सिंह,एसआई जय प्रकाश सिंह,का.ज्ञान सिंह, हेड का.पुष्प राज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।