
कानपुर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से होली के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित गंगा मेला में स्टाल लगाकर गंगा मेला में उपस्थित लोगों को रंग गुलाल लगाकर गंगा मेला की मुबारकबाद दी । कानपुर नगर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है शहरवासी गंगा मेला में जगह-जगह स्टाल लगाकर शहर वासियों मुबारकबाद देते हैं होली का पर्व असत्य पर सत्य की जीत को लेकर मनाया जाता है। इस अवसर पर बीएल गुलाबिया उदय राज सिंह मेवालाल रविंद्र कुमार मधुर कुमार बाल्मीकि इत्यादि लोग मौजूद रहे।