
कानपुर, इं0 कोमल सिंह दोहरे उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर की प्रमुख उपस्थित में उ0प्र0 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ कानपुर नगर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने दिलाई आज विकास भवन सभागार में उ. प्र. ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि अभय कुमार शाही उप निदेशक पंचायत, विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी जी0 पी0 गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर की उपस्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने शपथ ग्रहण कराई।संरक्षक विनोद दीक्षित, अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, उपाध्यक्ष नेहा द्विवेदी, मंत्री सुशील कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, संगठन मंत्री उदय प्रताप व नैन्सी शुक्ला सम्प्रेक्षक अरमेन्द्र कुमार को शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा। समारोह में इं. कोमल सिंह, धर्मेन्द्र अवस्थी, गोपाल दीक्षित रहे। समारोह का संचालन सुरेश चंद्र यादव ने किया।