पुलिस के जवानों को गाली देने वाले मनबढ़ गिरफ्तार,मुख्य आरोपी और उसके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर
विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर ब्यूरों। विगत 7/8 तारीख से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमे एक चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोग वर्दीधारी पुलिस वालों को जो बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे उनको गाली गुप्ता देते हुए उनको बेइज्जत करते रहे और गाली देने के साथ साथ युवक अपने आप को एक न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताये व पुलिस वालों से एक पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाने को कहता था चूंकि यह मामला काफी संवेदनशील था इसलिये पुलिस भी फूक फूक कर कदम उठा रही थी और आरोपियों के धर पकड़ में लगी हुई थी जिसमे पुलिस को सफलता मिली और दो आरोपियों को स्वाट टीम,सर्विसलान्स प्रभारी अपराध शाखा व थाना गोरखनाथ की पुलिस ने सयुक्त रूप से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि घटना में शामिल रहे मुख्य आरोपी आशीष साहनी उर्फ गौतम पुत्र जगरनाथ साहनी निवासी जहिदाबाद थाना गोरखनाथ अभी भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर है।साथ मे उसके दो साथी भी फरार चल रहे है जिनको पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही हैं।

