संत कबीर नगर




दिव्यांग गरीब सहायता सेवा समिति ( दिव्यांग संगठन ) जनपद संतकबीरनगर के द्वारा किया गया मतदाता जागरूकता अभियान खलीलाबाद बैंक चौराहे से मेहदावल बाइपास तक दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना जिलाधिकारी के निर्देशन मे मतदाता जागरूकता अभियान हमारे दिव्यांग संगठन द्वारा पूरे जनपद मे चलाया जा रहा है । हमारा संगठन जनपद मे शत् प्रतिशत मतदान कराने के लिए है कटिबद्ध इसी क्रम मे जिला चिकित्सालय मे मतदाता जागरूकता अभियान किया गया जिला चिकित्सालय हेड डेस्क मैनेजर शिवेंद्र त्रिपाठी एवं जिला चिकित्सालय मैनेजर फैजान अहमद जी सहयोग समर्थन मे रहे मौजूद । पं. प्रमोद कुमार दूबे दिव्यांग आइकन निर्वाचन आयोग जनपद संतकबीरनगर, परवेज अहमद ( राजू ), जिला उपाध्यक्ष उबैदुर्रहमान, मैमुन्न निशा, दाउद भाई, हनुमान, शिवदयाल, गौहर अली बिनोद दूबे,दिग्विजय सैनी आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे ।