शुगर मील बस डिपो के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने साधी चुप्पी




सन्त कबीर नगर 23 फरवरी 2022 ( खलीलाबाद ) केन्द्र व प्रदेश में सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्तासीन होते हुए सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम करने वाली पांच साल के पूर्ण बहुमत वाली योगी सरकार मे नही बन सका जनपद मुख्यालय मे बस डिपो । बन्द पड़े कल कारखाने पहले से स्थापित शुगर मिल को खत्म होने के सवाल पर सदर विधायक विजय नारायण उर्फ जय चौबे के बार बार कहने पर नही सुना गया गुहार । अंततोगत्वा उन्हें पार्टी को छोड़ कर सपा का पकड़ना पड़ा दामन,
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पक्ष मे प्रचार करने आये स्थानीय कृष्णा पैलेस मे आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन / सभा समारोह मे कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करवाने के लिए मूल मंत्र का पाठ पढ़ाया गया । पूजा के बाद दी जाने वाली दक्षिणा देने वाली आध्यात्मिक नियमावली का उदाहरण देते हुए 3 मार्च को होने वाले मतदान मे हर बूथ से जीत का वचन बद्धता का करवाया गया संकल्प । दौरान जनपद मे हुए विकास कार्यों की जहां उपलब्धियां गिनाई गईं । वही विपक्ष पार्टियो के कार्य शैलियो एवं उनकी नीतियो पर जमकर प्रहार किया गया । लेकिन जब मीडिया द्वारा बस डिपो एवं बन्द पड़े शुगर मील का सवाल किया गया तो श्री शर्मा घुमा फिराकर उत्तर देते हुए कन्नी काट कर उठ खड़े हुए नहीं रहा कोई जवाब आखिर क्यों फिर किस बुनियाद पर भाजपा के समर्थन में मांग रहे हैं मत यह आने वाला समय ही गवाह होगा की प्रत्याशी कितने मतों से जीत सकता है, । रिपोर्ट:- के के मिश्रा