
नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

लोकतंत्र के महान पर्व विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 मे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए शहर मे व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा गोरखनाथ प्रखंड पोस्ट संख्या-जी.एन-02 के तत्वावधान मे मतदाता जागरूकता एवं कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन हुमायूंपुर उत्तरी स्थित गोकुल अपार्टमेंट में किया गया। कार्यक्रम के पर्यवेक्षणीय अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं पोस्ट वार्डेन डा.अमरनाथ जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया किया। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के आदेशानुसार नागरिक सुरक्षा गोरखपुर द्वारा उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव एवं सहायक उप नियंत्रक बनवारी लाल के कुशल निर्देशन में निरंतर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैैं।
रैली शनि मंदिर, तरंग क्रासिंग, सैनी चक्की होते हुए गोकुल अपार्टमेंट पहुंच कर सभा में बदल गयी। रैली में ध्वनि विस्तारक यंत्र की मदद से मतदाता जागरुकता के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे एवं घर घर जाकर लोगों को पर्चे भी बांटे गए।
कार्यक्रम में पोस्ट वार्डन रिजर्व शेष नारायण मिश्रा, प्रस्तावित वार्डेन महेश गर्ग, सेक्टर वार्डन अभिषेक कुमार, अभिनव चंद, नीलू भारती,स्नेहा, केशव मेहरोत्रा, सद्दाम हुसैन, इमामुद्दीन आदि ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की।