अरविंद केजरीवाल की विशाल जनसभा 22 फरवरी को काशीराम आवास मैदान पर- सभाजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


संतकबीरनगर- आज दिनाँक 18 फरवरी 2022, दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन जिला कार्यालय पर हुआ।
यहां पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व् दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की विशाल जनसभा ख़लीलाबाद के प्रत्याशी सुबोध यादव, धनघटा के प्रत्याशी डॉ० जी०के०सागर और मेंहदावल के प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय के समर्थन में ख़लीलाबाद के कांशीराम आवास कॉलोनी के मैदान पर होनी सुनिश्चित है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व् मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, प्रदेश सचिव संतोष दूबे, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी व् सपा से कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश यादव जी ने सभा स्थल का दौरा किया।
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी जनता के बुनियादी मुद्दों के लिए लड़ रही है, उन्ही की उम्मीदों को कायम रखने के लिए मा० मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल जी कबीर की धरती पर आ रहे हैं। यहां पर बंद पड़े उद्योगों, बस स्टैंड, अंडरपास, सड़के, पार्क, बुनकरों, सेमरियावां को तहसील के दर्जा इत्यादि मुद्दों के लिए आम आदमी पार्टी लड़ाई लड़ रही है।
उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व् मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हासिये पर है, जनता अबकी बार बर्दाश्त नही करेगी।
जिस प्रकार से गोरखपुर में मनीष गुप्ता की हत्या, किसानों को कुचलना, खुशी दूबे को जेल में कैद, हाथरस की बेटी से गैंगरेप इत्यादि तमाम मुद्दे हैं जिनपर योगी सरकार ने आज तक जनता को गुमराह करके रखा।
प्रदेश महिला अध्यक्षा नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिला उत्तपीड़न हो रहा है, यह कत्तई बर्दाश्त नही है। आम आदमी पार्टी, देश की आधी आबादी के लिए सदा संघर्ष करने का काम किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव व् प्रवक्ता संतोष दूबे, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राजेन्द्र प्रसाद पाल, प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, सुबोध यादव, सुरेंद्र यादव, अमरनाथ यादव, बृज मुरारी, योगेंद्र कुमार, राजवंत यादव, डॉ० धर्मेंद्र आर्य, धरम पाल सिंह, मक्के यादव, जय प्रकाश यादव, अम्बिका राय, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, मुकेश गौड़, रहमत अली, सलाउद्दीन, कमरेआलम खान इत्यादि लोग उपस्थित रहें।