संत कबीर नगर/ कुरैश अहमद सिद्दीकी

भाईयों एवं बहनो,, चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन हमारा देश व प्रदेश गम्भीर संकट से गुजर रहा है ऐसे में आप के बीच आपके शहर खलीलाबाद के निवासी एवं जुझारु व कर्मठ समाज सेवी मोहम्मद अली (अलीग) आपके बीच आपके वोट के लिए उपस्थित है।कलेधन की वापसी,पन्द्रह लाख रुपए सबके खाते में देने का वादा,युवाओं को रोज़गार देने का वादा,महिला सुरक्षा,स्मार्ट सिटी बनाने का वादा,युनिवर्सिटीज़ और मेडिकल कॉलेज बनाने के वादे सब जुमले साबित हुए।देश व प्रदेश की सरकार केवल शमशान क़ब्रिस्तान,हिन्दू मुस्लमान, हिन्दुस्तान पाकिसतान,दिवाली रमजान,भाई जान अब्बा जान,मंदिर मस्जिद,तीन तलाक़ आदि जैसे जुमलों में उलझा कर आम जनता के बीच नफरत फैलाने का काम किया नोट बन्दी,जी एस टी से छोटे कारोबार बन्द हो गये।लाखों करोड़ के घोटाले से अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई,GDPमाईनस में चली गयी पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार घूम रहा है ।नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाई जाती हैं, किसान परेशान है आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है,बहन बेटीयों का आय दिन अपहरण,ब्लात्कार और हत्या होती रहती है,उसपर सितम यह कि मुजरिमों को बचाने का प्रयास किया जाता है ।आपका यह भाई आपकी आवाज़ बन सदन में उठाएगा।हमारे शहर के सभी वर्ग के मतदाता देश के लोकतांत्रिक,धर्म निरपेक्ष,भाईचारे की सरकार स्थापित करने का संकल्प है। यह देश हम सबका है हमें हर स्तर पर भागी दारी सुनिष्चित करना है । आप सभी लोग आटो रिक्शा के सामने वाला बटन दबा कर अपने भाई को भारी मतों से विजयी बनाएँ । निकलो घर दुकानो से,जंग लड़ों बेईमानो से