बाराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में 01 को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.09.19 को थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त ओमकार यादव पुत्र राजाराम निवासी हरबंस पुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी को हरवंश पुरवा थाना देवा से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा में मु.अ.सं. 373/19 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
ओमकार यादव पुत्र राजाराम निवासी हरबंश पुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज दिनांक 11.09.19 को समय करीब 14.00 बजे हरवंश पुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- म0उ0नि0 शिखा सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- का0 राम आशीष थाना देवा जनपद बाराबंकी।