संतकबीरनगर
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 1300 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना बखिरा पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – राजू खान पुत्र अब्दुल वजीर 2 – अली हुसैन पुत्र मो0 उमर 3 – विजय शंकर पुत्र रामशंकर निवासीगण मंझरिया पठान थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 840 रुपये मालफड़, 460 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 388/19 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता हंसराज केवट पुत्र हरिद्वार निवासी बभनी बेलहर खुर्द थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 389/19 धारा 10 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता भोपे पुत्र शिवलखन निवासी शिवरही थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1487 ने विवाद को कराया शान्त– पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 07747 से कालर ने दो पक्षो मे मारपीट व विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षो को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी श्यामसुन्दर मिश्र, होमगार्ड शिवकुमार गौड़, हो0चा0 भागीरथी सिंह ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 27 वाहनो से 38800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 10-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 27 वाहनो से 38800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।