बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा मोहर्रम के अलम का जुलूस में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (द0) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के प्रवेक्षण में वांछित एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अपराध के क्रम में दिनांक 08.09.19 को थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 376/2019 धारा 308 भा0द0वि0 व धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधि0 1932 के नामित अभियुक्तगण में से 02 अभियुक्तगण 1- जैसीराम पुत्र कन्धई लाल नि0 रामपुर भवानीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 2- संदीप पुत्र कमलेश नि0 रामपुर भवानीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को रामपुर भवानीपुर चौराहा के पास समय करीब 14.05 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- जैसीराम पुत्र कन्धई लाल नि0 रामपुर भवानीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
2- संदीप पुत्र कमलेश नि0 रामपुर भवानीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 08.09.2019 को समय 14.05 बजे रामपुर भवानीपुर चौराहा के पास थाना सफदरगंज बाराबंकी।
विवरण
मोहर्रम के अलम का जुलूस घुमाए जाने के दौरान अभियुक्तगण द्वारा अचानक जुलूस में चल रहे लोगो द्वारा फातिया पढ़ने वालो के पास पहुंचकर फातिया पढने से मना करना और जुलूस में शामिल के अब्दुल हई को सिर पर डण्डा मार कर घायल कर दिया। जिससे कारण मौके पर चल रहे जुलूस में भगदड़ व अफरा तफरी मच गयी थी ।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
2- चौकी इन्चार्ज उ0नि0 श्री अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
3- हे0का0 अरुण सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
4- हे0का0 फतेहबहादुर वर्मा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।