बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस द्वारा अवैध खनन में प्रयुक्त 01 अदद जेसीबी व 02 ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक कोठी श्री सुधीर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध खनन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोठी पुलिस द्वारा रेवती पुरवा मजरे देवकली थाना कोठी से 01 अदद जेसीबी व 02 अदद ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर अवैध खनन रुकवाया गया व अवैध खनन में प्रयुक्त गाड़ी को सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध में जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ को प्रेषित किया जा चुका है।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 हरिप्रकाश सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रियांशु यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
