बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा लगभग 15 लाख कीमत की मारफीन के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 04.09.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त महफूज पुत्र मुन्ना निवासी हसनपुर टांडा थाना फतेहपुर बाराबंकी को हसनपुर टांडा सड़क चौराहे थाना फतेहपुर से समय करीब 22.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 15 लाख) बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 268/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
महफूज पुत्र मुन्ना निवासी हसनपुर टांडा थाना फतेहपुर बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 04.09.2019 को समय करीब 22.35 बजे हसनपुर टांडा सड़क चौराहा थाना फतेहपुर बाराबंकी।
बरामदगी
50 ग्राम मारफीन (कीमती लगभग 15 लाख)।
पुलिस टीम
1. प्र. नि. शमशेर बहादुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 मो0सुहेल खां थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
4. आरक्षी सन्दीप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
