बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा किया गया थाना जैदपुर का निरीक्षण एवं विवेचक का टैब पर लिया गया वॉइस टाइपिंग टेस्ट
दिनांक 05.09.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरिक, आगन्तुक कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों कों बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रजि0, कार्य वितरण रजि0, ड्यूटी रजि0 आदि अभिलेखों एवं असलहों का सघन निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तद्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचक गण को पूर्व में विवेचना हेतु दिए गए टैब पर वॉइस टाइपिंग टेस्ट लिया गया, एवं विवेचना में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीक के प्रयोग के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।



