अपर जिलाधिकारी ने4 केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कराएं मुकदमा दर्ज,
किसानों के बजाय बड़े व्यापारियों से खरीद रहे धान।

संत कबीर नगर 20 दिसंबर 2021 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा धान क्रय केंद्रों पर घोर लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिए निर्देश,
बताते चलें कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्रों पर घोर अनियमितता और लापरवाही की शिकायत पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान पाया गया कि केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों से धान में लेकर बड़े व्यवसायियों से धान का क्रय किया जा रहा था जिसके बारे में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को उपरोक्त अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई सूचना मिलते हैं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा क्रय केंद्र प्रभारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर को निर्देशित कर दिया गया जिन क्रय केंद्र प्रभारियों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें साधन सहकारी समिति लिमिटेड बिसवां भिटवा मेहदावल, डीसीयफ बलरामपुर,पीसीयूबारीडीहा,साधनसहकारी समित देवरियागंगा के केंद्र प्रभारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराए गए,
जहां एक तरफ शासन व जिला प्रशासन किसान के हित के लिए कदम उठा रहे हैं वही इनके में प्रभारियों द्वारा शासन की ऐसी योजनाओं में पलीता लगाते नजर आ रहे थे । केके मिश्रा जर्नलिस्ट