संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र समशुलहक निवासी बढ़यामाफी थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 284/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 राजेश यादव, हे0का0 श्रीकान्त यादव ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3310 ने लूटपाट में गोली लगने से घायल व्यक्ति को पँहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत शनिचरा बाजार से इवेन्ट संख्या 7020 से कालर ने अज्ञात बदमाशों द्वारा व्यवसायी को गोली मारने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति कमलेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शनिचरा थाना धनघटा को पीआरवी वाहन से इलाज हेतु सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया व विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –आरक्षी अन्शु गुप्ता, हो0चा0 राजेश कुमार ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 07 वाहनों का चालान,28 वाहनो से 24,500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 04-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 07 वाहनों का चालान, 28 वाहनो से 24,500रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 04-09-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 73 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।