बस्ती / बनकटी
कराह पिठिया ग्राम सभा में विकास कार्य जोरों पर…
ग्राम सभा को आदर्श ग्राम सभा बनाने की कोशिश जारी प्रधान प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश चौधरी





विकास खंड बनकटी के ग्राम सभा कराह पिठिया में कबीर की आवाज़ की टीम पहुंची जानने की कोशिश की कि ग्राम सभा में क्या विकास कार्य हुए हैं। ग्राम सभा में 1 किलोमीटर चकरोड पटरी रिपेयर हुआ वहीं डेढ़ किलोमीटर कच्चा रोड कार्य पूर्ण हुआ एवं पंचायत भवन का मरम्मत कार्य भी जारी है और विद्यालय का विकास कार्य तेज रफ्तार पकड़ रखा है हमने विकास कार्यों में विद्यालय की कुछ फोटो शेयर भी की है ग्राम प्रधान गायत्री देवी प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश चौधरी ने उक्त जानकारी में यह बताया कि हम अपने ग्राम सभा को आदर्श ग्राम सभा बनाने में पूरी कोशिश में लगे हुए हैं आने वाले विगत वर्षों में और बढ़ चढ़कर विकास कार्य ग्राम सभा में करवाने का कार्य करेंगे यथासंभव जो भी हमें ब्लॉक से विकास कार्य की अनुमति मिलेगी हम उसमें कोई भी कोर कसर नहीं बाकी रखेंगे।