जिलाधिकारी प्रतिनिधि, वन विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान, रोटरी की सभी इकाइयों ने निभाई सक्रिय भूमिका

संतकबीरनगर।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब संतकबीरनगर द्वारा शुक्रवार को सिद्ध स्थान चक पिहानी कुटी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। “आओ वृक्ष लगाएं, धरा बचाएं” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 पौधों का रोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब संतकबीरनगर के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष रोटेरियन सरदार प्रीत पाल सिंह ने किया। अभियान में रोटरी क्लब के साथ इनरव्हील, रोट्रैक्ट एवं इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतिनिधि प्रभात कुमार द्विवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वन प्रभाग अधिकारी हरिकेश कुमार, रेंजर खलीलाबाद रंजन कुमार सोनकर तथा जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सिद्ध समाधि पर श्रद्धापूर्वक धूप-दीप अर्पित कर चादर चढ़ाई और दिव्यात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन राम कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से पूरे आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित रूप मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बनाए रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।
कार्यक्रम में रोटेरियन अखिलेन्द्र सिंह, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, महेश रूंगटा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, दिनेश बहादुर सिंह, विजय कुमार राय, विपिन जायसवाल, अमरेश सिंह, सतीश जायसवाल, सुशील छापड़िया, सरदार जशवीर सिंह, उमा शंकर पाण्डेय, श्याम कुमार सिंह, संजय प्रकाश गर्ग, सरदार अमृतपाल सिंह, परविंदर सिंह, भाजपा नेता सुधांशु सिंह, परमजीत कौर, बलजीत कौर, सीमा कौर, उर्मिला सिंह, विद्यावती सिंह, सरिता सिंह, राजिया अंसारी, नाज़िया अंसारी, नेहा, निधि त्रिपाठी, अंकित आर्या, मोनू कुमार, ज़हीद अंसारी, शंभू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं रोटरी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट