बाराबंकी
कोतवाली नगर पुलिस ने 03 शातिर आटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार, चोरी की 07 अदद मोटर साइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वाहन चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दिनांक 03.09.2019 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त/ वाहन चेकिंग के दौरान देवा तिराहे पर मोटरसाइकिल UP 32 EZ 0206 पल्सर पर सवार विकास सैनी पुत्र स्व0 दिनेश सैनी पुलिस लाइन बाराबंकी व पीछे बैठे सनी सैनी पुत्र संजय सैनी नि0 ओमनगर नई बस्ती बंकी थाना कोतवाली नगर जिला बाराबंकी तथा मोटरसाइकिल UP 32 GP 3728 अवेन्जर पर सवार सुरेंद्र यादव पुत्र रामखेलावन ग्राम चिलहटा थाना जहांगीराबाद बाराबंकी को रोके जाने पर भागना चाहे, तो शक होने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर हिकमत अमली से पकड़ा गया। भागने का कारण पूछने पर अभियुक्तगणों दोनो मोटर साइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की गयी तत्पश्चात अभियुक्तगण को चोरी की उपरोक्त मोटर साइकिलों के साथ समय 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के निशांदेही पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोटर साइकिल स्टैण्ड में खड़ी चोरी की 05 अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 803/19 धारा 41/411/413 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जायेगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- विकास सैनी पुत्र स्व0 दिनेश सैनी निवासी पुलिस लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- सनी सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी ओमनगर नई बस्ती बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- सुरेंद्र यादव पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम चिलहटा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 03.09.2019 को समय 20:30 बजे देवा तिराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
1- बजाज अवेन्जर UP32GP3728 रंग लाल चे0न0-MD2AZZEZZFCE54062 इ0न0-PDZCFE44274
2- बजाज पल्सर UP32EZ0206 पल्सर रंग काला चेचिस न0-MD2A86FZ8DCA73428 इ0न0- JLZCDA73769
3- डिस्कवर UP70CF5384 रंग काला चेचिस न0- DZDSPAZZUWB44840 इ0न0-JBMBUB07425
4- हीरो सीडी डिलक्स UP32BW2340 रंग काला चे0न0-06D29F23701 इ0न0-06D29E25049
5- हीरो पैशन प्रो UP32FQ3666 रंग काला चे0न0-MBLHA10A6EHD46465 इ0न0-HA10ENHD76803
6- हीरो पैशन प्रो UP40K6050 रंग लाल चेचिस नम्बर -MBLHA10AHAHL20690 इ0न0-HAL8EDAHL22208
7- हीरो स्पलेण्डर प्रो UP32AZ7085 चेचिस न0-MBLHA10A3EHA71592 इ0न0-HA10ELEHA06632 रंग काला
विशेष
अभियुक्तगण से पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि हम लोग मोटरसाइकिले चोरी करने के बाद जरूरत मंद ग्राहक को सस्ते दामों का लालच देकर बेच देते है तथा प्राप्त रूपयों से खर्चा चलाते हैं। दोनों मोटरसाइकिले बजाज अवेन्जर UP32GP3728 व बजाज पल्सर UP32EZ0206 को हम लोगों ने लखनऊ में पॉलिटेक्निक से पहले चोरी किया था और बेचने जा रहे थे तथा 5 मोटरसाइकिले चोरी करके रेलवे स्टेशन में खड़ी कर रखी है जिसमें से एक मो0सा0 CD Delux अपने गांव में तिलक समारोह से चोरी किया था तथा 04 अन्य मो0 साइकिले अलग अलग जगह से चोरी किया था। स्टैण्ड मे खड़ी करने का कारण पूछा गया तो बताया कि हम लोग मो0सा0 चोरी करके स्टैण्ड मे खड़ी कर देते हैं और पुलिस की नजर बचाकर ग्राहक मिलने पर स्टैण्ड से निकाल कर बेच देते हैं। स्टैण्ड पर मौजूद व्यक्ति से इन मोटर साइकिलो के बारे में पूछा तो बताया कि ये मोटरसाइकिले काफी दिनों से खड़ी हैं कोई व्यक्ति लेने नहीं आ रहा था तो इन पांचों मोटरसाइकिलो को एक साथ एक किनारे खड़ी कर दिया था मुझे नहीं मालूम था कि यह पांचो मोटरसाइकिले चोरी की है।
पुलिस टीम
- धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रविन्द्र सिहं थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 राजेन्द्र यादव, हे0का0 रामेश्वर प्रताप सिहं, थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 सुरेन्द्र यादव,का0 सुनील कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।