बाराबंकी
SP बाराबंकी द्वारा कोतवाली नगर के विवेचक गण का टैब पर लिया गया वॉइस टाइपिंग टेस्ट,दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 04.09.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली नगर में सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ मीटिंग कर सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा की गई।तद्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली नगर पर तैनात विवेचक गण से पूर्व में विवेचना हेतु दिए गए टैब पर वॉइस टाइपिंग टेस्ट लिया गया, एवं विवेचना में ज्यादा से ज्यादा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के प्रयोग के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

