संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
संतकबीरनगर मे तहसील धनघटा पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

दिनांक 03.09.2019 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील धनघटा पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा महोदय द्वारा बताया गया कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक व समय सीमा के भीतर कराया जाए ।
इस मौके पर एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक धनघटा रणधीर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक महुली प्रदीप सिंह सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।