बाराबंकी
कोतवाली नगर पुलिस ने लगभग 15 लाख कीमत की मारफीन के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 03.09.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अकबर अली पुत्र तसउवर अली निवासी बरौली मलिक थाना जैदपुर बाराबंकी को नागेश्वर नाथ मंदिर पीरबटावन थाना कोतवाली नगर से समय करीब 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 15 लाख) बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं. 798/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अकबर अली पुत्र तसउवर अली निवासी बरौली मलिक थाना जैदपुर बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 03.09.2019 को समय करीब 07.00 बजे नागेश्वर नाथ मंदिर पीरबटावन थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
बरामदगी-
50 ग्राम मारफीन (कीमती लगभग 15 लाख)।
पुलिस टीम
1. प्र. नि. धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. उ.नि. संजय कुमार पाण्डेय़ कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. आरक्षी दिनेश कुमार सिंह कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।