संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
नाबालिग को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने का अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 441/19 धारा 363/366 भा0द0वि0, 16//17 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में वाँछित अभियुक्त सगीर अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी गिरधरपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 26.066.2019 को वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के उपरान्त वादी द्वारा दिनाँक 29.06.2019 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनाँक 03.09.2019 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 3250 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना महुली पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तगण नाम पता 1- रामकेवट पुत्र रधुवर केवट 2- मोहित केवट पुत्र दुखहरन 3- चन्द्रशेखर केवट पुत्र रामभवन केवट 4- नागेन्द्र उर्फ मिठ्ठू पुत्र हरिराम 5- श्यामू केवट पुत्र चन्द्रिका प्रसाद 6- विकास पुत्र बलिराम निवासीगण घोरहट थान महुली जनपद संतकबीरनगर को मालफड़ 3250 रुपये व 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 323 / 19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 फखरुद्दीन, हे0का0 राकेश पाण्डेय, का0 पुष्पेन्द्र शुक्ला, का0 धनन्जय शर्मां, का0 अजीत कुशवाहा ।
घर में घुसकर मारपीट करने के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 322/19 धारा 323/504/506/353/452 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्तगण नाम पता 1- शशांक पाण्डेय 2- मयंक पाण्डेय पुत्रगण प्रमोद पाण्डेय निवासीगण कोल्हुआ थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनाँक 31.08.2019 को वादी के धर मे घुसकर वादी के साथ मारपीट व जान माल की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनाँक 01.09.2019 को थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें आज दिनाँक 03.09.2019 को उक्त दोनो अभियुक्तों को उ0नि0 श्री शैलेन्द्र शुक्ल थाना महुली द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
अवैध कट्टा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा अभियुक्त मो0युसुफ पुत्र नबीउल्लाह निवासी जामडीह थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को एक अदद अवैध कट्टा 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 275/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा अभियुक्त गुड्डू केवट पुत्र बलिराम निवासी बाबू गगनई थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 235/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी नाम पता श्रीमती सुमित्रा पाण्डेय पत्नी गंगाराम पाण्डेय निवासी इमलीडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2545 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2012 से कालर ने दो व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ छेड़खानी एवं अभद्रता करने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर छेड़खानी को लेकर हो रहे विवाद को शान्त कराया व छेड़खानी करने वाले दोनो व्यक्तियों लालचन्द व रामदुलारे को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मुख्य आरक्षी हरिद्वार सिंह, आरक्षी सतवंत शाही, हो0चा0 सुनील पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 56 वाहनो से 70,000रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 03-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 56 वाहनो से 70,000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार

• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 03-09-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 19 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 60 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से 01 मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।