बाराबंकी
थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी व थाना अलीगंज जनपद लखनऊ का वांछित, 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 16/03/2017 को वादिनी श्रीमती कन्यावती पत्नी हरेश कुमार निवासी हजरत पुरवा मजरे गुरेरा थाना बिसंवा जनपद सीतापुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि प्रार्थिनी को ससुराल द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करना व प्रार्थिनी की बहन को गायब कर देने के सम्बन्ध में दी गई सूचना के आधार मा0 न्यायालय के आदेशानुसार थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 100/17 धारा 498ए/323/364 भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. हरेश कुमार पुत्र देशराज, 2. उदन कुमार पुत्र छोटेलाल 3. देशराज पुत्र छोटेलाल निवासीगण समनाडीह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत होकर विवेचना सम्पादित की गयी। सम्बन्धित अपहृता को थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा दिनांक 04/05/2017 को बरामद कर लिया गया एवं उसके द्वारा दिए गए धारा 164 सीआरपीसी व 161 सीआरपीसी के बयान के आधार पर गुड्डू पुत्र रामकिशोर निवासी गढ थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी का अपराध में संलिप्त होना पाया गया एवं अपहृता के बयान के आधार पर गुड्डू उपरोक्त का नाम प्रकाश में लाकर मुकदमें में धारा 363/376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 20 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त गुड्डू पुत्र रामकिशोर निवासी गढ़ थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को दिनांक 02.09.2019 को समय 12.09 बजे, टिकैतगंज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
गुड्डू पुत्र रामकिशोर निवासी गढ़ थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी। (20 हजार रुपये का इनामिया)
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 02.09.2019 को समय 12.2 9 बजे, टिकैतगंज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
विशेष- अभियुक्त से पूछताछ में यह मामला प्रकाश में आया कि अभियुक्त गुड्डू अपनी पत्नी पूजा उर्फ आरती के साथ चमन होटल के पास, राधा कृष्ण गेस्ट हाउस के बगल, त्रिवेणीनगर थाना अलीगंज जनपद लखनऊ से एक तीन वर्षीय बच्ची को दिनांक 12/03/2018 को अपहरण किया था, जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज में अपहृता के पिता बृजेश पुत्र स्व0 बच्चू निवासी चमन होटल के पास राधा कृष्ण गेस्ट हाउस के बगल त्रिवेणीनगर थाना अलीगंज जनपद लखनऊ द्वारा दिनांक 14.03.2018 को मु0अ0सं0 112/18 धारा 363 भादवि0 बनाम पूजा व उसके पति गुड्डू निवासी रीवां सीवां थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू थाना अलीगंज जनपद लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/18 धारा 363 भादवि0 में भी वांछित था।
पुलिस टीम
- शमशेर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 संतोष कुमार उपाध्याय मय टीम थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।