संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1360 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट एवं विवाद होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्ष के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –आरक्षी रंजन कुमार, आरक्षी सुजीत सिंह, हो0चा0 राकेश कन्नौजिया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 58 वाहनो से 54800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 02-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 58 वाहनो से 54800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 12 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 02-09-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 25 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 64 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।