बस्ती जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द हो सकता है ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों का हड़ताल
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय
लिखा जिलाध्यक्ष बस्ती को पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट:- बस्ती

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों पर हो रही लगातार छापेमारी के विरोध में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सीधे मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुकी है और सीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने का कठोर कदम उठाने जा रहा है जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है यह बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी का पत्र प्राप्त होते ही जिलाध्यक्ष बस्ती डॉ लाल जी आजाद ने कही है ।।
डॉ आजाद ने कहा कि जब कोरोनावायरस ने संपूर्ण विश्व के साथ साथ हिंदुस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसारा उस समय यही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक देव दूत बनकर देश और ग्रामीण जनता की सेवा करने में अपना पूर्ण योगदान दिए हैं उस समय बड़े बड़े डाक्टर साहब छुपे नजर आते थे तब यह सरकारी महकमा कहां था जो आज छापेमारी कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को प्रताड़ित कर रहे हैं।।
उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आदेश मिल चुका है अब हम अपने साथियों संग जल्द ही जिलाधिकारी महोदया तथा सीएमओ बस्ती से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराउंगा तथा मुख्य मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।।