मिनी ट्यूबवेल में उतरा करंट,लोगों में दहशत

गोरखपुर ब्यूरों। बारिश के बाद वार्ड नंबर 66 (मुफ्तीपुर) के मोहल्ला अस्करगंज में मिनी ट्यूबवेल में उतर आये करंट से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पावर हाउस फोन कर पावर कट करवाया नही तो कोई घटना घट सकती थी । मालुम हो कि सुबह से जलापूर्ति ठप हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद भी विधुत विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था। सूचना पर हरकत में आये नगर आयुक्त ने सम्बन्धित फाल्ट कों ठीक कराने का निर्देश दिए ।