बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों एवं वारण्टियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.08.2019 को प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेश कुमार बघेल के कुशल नेतृत्व मे थाना जैदपुर की पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर ग्राम भिटौरा लखन मोड़ थाना जैदपुर से समय करीब 08.30 बजे 03 अभियुक्तगण 1. रामेश्वर प्रसाद पुत्र स्व0 देवकीनन्दन 2. राहुल उर्फ लवकेश पुत्र रामेश्वर प्रसाद 3. सरला देवी पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासीगण भिटौरा लखन थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 305/19 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0एक्ट पंजीकृत है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- रामेश्वर प्रसाद पुत्र स्व0 देवकीनन्दन निवासी भिटौरा लखन थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- राहुल उर्फ लवकेश पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी भिटौरा लखन थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- सरला देवी पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी भिटौरा लखन थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज दिनांक 31.08.2019 को समय करीब 08.30 बजे ग्राम भिटौरा लखन मोड़ थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- व0उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 पवन सिंह, का0 शहनवाज, का0 सर्वेश थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- म0का0 खुश्बू तिवारी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।