संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 313 विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद से दावेदार प्रत्याशी कोमल यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं।
श्री यादव आज खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया लाल एवं बघौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्डीला में
लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सेमरियावां एवं ग्राम प्रधान देवरिया लाल साजिद खान ग्राम प्रधान सुजिया इमतियाज अहमद एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिपरा हसन पुर इसरार अहमद से मुलाकात करके 2022 विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा हुई।
वहीं श्री यादव ग्राम प्रधान बस्डीला हबीबुर्हमान के साथ ग्राम वासियों से भी मुलाकात करने करके वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा नामों को बढाने पर चर्चा की।
और प्रदेश में बढती हुई बेतहाशा महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मंहगाई और बेरोजगारी से प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बस्डीला से एजाज अहमद, शफीक अहमद, जावेद अहमद, जहांगीर खान, रजी अहमद, अहमद खान, अरशद खान, मोहम्मद सैफ, फहीम खान सहित अन्य लोग भी उपस्थिति रहे।