
संतकबीरनगर 17 अक्टूबर 2021 जनपद के लोगों को अकल्पित स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से ही कल्पित हास्पिटल की संकल्पना की गई है। इस हास्पिटल में लोगों को वह स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी जिनकी लोगों ने इस छोटे से जनपद में कल्पना भी नहीं की होगी। बरदहिया बाजार में पीबी गर्ल्स इंटरकालेज के पास जेपी टावर में स्थित उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं युक्त इस 40 बेड के हास्पिटल का उदघाटन स्वास्थ्य मन्त्री जय प्रताप सिंह के द्वारा किया किया गया।हास्पिटल में कुशल चिकित्सकों की टीम रहेगी। इसके साथ ही साथ सभी प्रकार के जांच की सुविधाएं मौजूद हैं। गंभीर रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घण्टे तैनात रहेगी। इमरजेंसी में ट्रामा सेण्टर जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। बाल रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, स्त्री व प्रसूति रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग, कान नाक गला रोग के साथ ही हर प्रकार के रोगों के जांच की सुविधा से युक्त इस चिकित्सालय की फार्मेसी 24 घण्टे चलेगी। वहीं विभिन्न रोगों के आपरेशन कुशल सर्जन के निर्देशन में किए जाएंगे। हम निरन्तर अपनी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। हास्पिटल में अल्ट्रासाउण्ड, डिजिटल एक्सरे ,आईसीयू के लिए प्रशिक्षित टीम के साथ 5 बेड का वेण्टीलेटर युक्त आईसीयू व 5 बेड का बच्चों का एनआईसीयू, नार्मल व सिजेरियन डिलिवरी के लिए केरल के प्रशिक्षित स्टाफ, 24 घण्टे चलने वाली अत्याधुनिक पैथालॉजी जिसमें थायराइड व हार्मोन्स एनालिसिस की सुविधा होगी। पैथालॉजी जांच में घर से ही सैम्पल एकत्रित करने की सुविधा भी होगी। 24 घण्टे बेड पर आक्सीजन सप्लाई की सुविधा होगी। हास्पिटल की फार्मेसी लगातार 24 घण्टे चलेगी इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री राम चौहान, विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रितपाल सिंह, अखिलेंद्र सिंह, डॉक्टर सोनी सिंह, जसविंदर सिंह, रवनीत सिंह हनी, गगनदीप सिंह शैकी, रामकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, प्रदीप सिंह सिसौदिया, सतविंदर पाल जज्जी, विवेक छापड़िया, अमर राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि, सुनील सिंह डॉ मोहन झा, डॉ एके सिन्हा, समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट:- केके मिश्रा