नई दिल्ली | Nora Fatehi Belly Dance: बाॅलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी खूबसूरती के साथ नोरा अपने हाॅट ड्रेंसिंग सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। अब उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है। जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं। नोरा का एक डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance Video) जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।
ये भी पढ़ें:- Aryan Khan Drugs Case : आर्यन खान के बहाने अपने दामाद के लिए सफाई पेश कर रहे हैं NCP नेता नवाब मलिक…
नोरा का बेली डांस वायरल
Nora Fatehi Belly Dance: सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे वीडियो में नोरा बेली डांस (Belly Dance) करती नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप पहना हुआ है और अपने डांस मूव्स से फैंस को खुश कर दिया हैं। नोरा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर उनके फैंस के लगातार व्यूज आ रहे हैं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- Aryan Khan की बढ़ी मुसीबत, क्वारंटीन खत्म, अब रहना होगा कैदियों के बीच, 20 अक्टूबर को होगी जमानत पर सुनवाई
नोरा फतेही से आज ईडी ने की पूछताछ
आपको बता दें कि, नोरा फतेही रंगदारी के एक मामले को लेकर उलझन में पड़ गई है। नोरा फतेही को दिल्ली की तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आज ED ने पूछताछ के लिए बुलाया। जिसके बाद नोरा दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंचीं। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि इस मामले में नोरा फतेही से पहले भी भी पूछताछ हो चुकी है। लेकिन पहले जो बयान दर्ज किए गए थे उनमें विरोधाभाष पाया गया था। इसलिए उन्हें एक बार फिर दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया।