नई दिल्ली। Bollywood Navratri 2021 : बॉलीवुड में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आए अभिनेत्रियों ने अपना नाम बनाया है. ऐसी ही दो अभिनेत्रियों में रानी मुखर्जी और काजोल का नाम भी आता हैं. दोनों ही अभिनेत्रियां 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और सक्सेसफुल एक्ट्रेस में गिनी जाती है. दोनों में कई समानताएं भी हैं. दोनों ही एक्ट्रेसेज बंगाली परिवार से रिश्ता रखती हैं और ज्यादातर ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं. नवरात्री 2021 में भी दोनों अभिनेत्रियों के पूजा पंडाल घूमने के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वायरल होती इन तस्वीरों में दोनों ही अभिनेत्रियों के लुक की काफी चर्चा हो रही है. दोनों ही साड़ी में गजब की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.
हर साल की तरह फैमिली के साथ काजोल
Bollywood Navratri 2021 : अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली काजोल आज बॉलीवुड में खास स्थान रखती हैं. काजोल हर साल अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती नजर आती हैं. इस बार भी काजोल को अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया. काजोल को फॉलो करने वालों की संख्या अच्छी खासी है और उन्हें पारंपरिक परिधानों में कपड़ों में खासा पसंद किया जाता है.
इसे भी पढ़ें- वेंकटेश अय्यर का फाइनल्स के लिए बड़ा बयान, कहा – सीएसके के खिलाफ मैच को फाइनल मैच नहीं मानेंगे
रानी मुखर्जी का भी दिखा शानदार लुक
Bollywood Navratri 2021 : काजोल की ही तरह रानी मुखर्जी भी कई दिलों में राज करती हैं. रानी मुखर्जी की प्रति वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा मानती हैं. दुर्गा पूजा पंडाल में रानी मुखर्जी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो बंटी और बबली-2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके पहले रानी को मरदानी-2 के लिए काफी सराहना मिली थी.
इसे भी पढ़ें-Aryan Khan की बढ़ी मुसीबत, क्वारंटीन खत्म, अब रहना होगा कैदियों के बीच, 20 अक्टूबर को होगी जमानत पर सुनवाई