बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 20-20 हजार रुपये के इनामिया 02 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लूटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अपराध के क्रम में दिनांक 26.08.19 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ श्री अवनीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना हैदरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 68/19 धारा 302 भादवि0 से सम्बन्धित 20-20 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्तगण 01. नान्ह उर्फ कृण्ण कुमार पुत्र गुरुचरन निवासी महिमापुर मजरे बहुता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी 02. शिव देवी पत्नी नान्ह उर्फ कृण्ण कुमार निवासी महिमापुर मजरे बहुता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को बस स्टैण्ड थाना हैदरगढ़ से समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- नान्ह उर्फ कृण्ण कुमार पुत्र गुरुचरन निवासी महिमापुर मजरे बहुता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी। (20 हजार रुपये के इनामिया)
- शिव देवी पत्नी नान्ह उर्फ कृण्ण कुमार निवासी महिमापुर मजरे बहुता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।(20 हजार रुपये के इनामिया)
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 30.08.2019 को समय करीब 13.15 बजे बस स्टैण्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 विजय सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 योगेन्द्र कुमार मिश्रा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- म0का0 सुशीला देवा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।