बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा ओमप्रकाश हत्याकाण्ड से सम्बन्धित 03 हत्याभियुक्तों को मय आला कत्ल के किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में वांछित एवं अपराधियों की विरुद्ध चलाये गये अपराध के क्रम में दिनांक 30.08.19 को थानाध्यक्ष सफदरगंज श्री विवेक कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 355/2019 धारा 302/201/147/148/149/34 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. सलीम पुत्र इकराम अली निवसी सतबिसावां थाना मसौली जनपद बाराबंकी 2. सुनील कुमार पुत्र मन्नू निवासी आदमपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी 3. मोहित कनौजिया पुत्र रामचन्दर निवासी रहरामऊ थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को मुश्कीनगर रेलवे क्रांसिग बहद ग्राम मुश्कीनगर थाना सफदरगंज समय करीब 01.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के निशादेही पर एक अदद डण्डा, एक अदद बांका, एक अदद पालिथिन व तीन अदद सर्ट/टी-सर्ट खूनालूद आला कत्ल बरामद किया गया। अभियुक्त सलीम के कब्जे से 01 अदद बांका बरामद होने के सम्बन्ध में धारा 4/25 आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्य़वाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- सलीम पुत्र इकराम अली निवासी सतबिसावां थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- सुनील कुमार पुत्र मन्नू निवासी आदमपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- मोहित कनौजिया पुत्र रामचन्दर निवासी रहरामऊ थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 30.08.2019 को समय करीब 01.35 बजे मुश्कीनगर रेलवे क्रांसिग बहद ग्राम मुश्कीनगर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
एक अदद डण्डा, एक अदद बांका, एक अदद पालिथिन व तीन अदद सर्ट/टीसर्ट खूनालूद आला कत्ल।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 जनार्दन सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- का0 बृजेश पाल थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
मोड्स आपरेंडी
मृतक व उसके साथी फार्म पर बने तालाब में मछली चोरी करने गये थे उसी समय फार्म पर रहने वाले नौकरो को जानकारी हो गयी । उनके द्वारा चोरो को दौड़ाया गया जिसमें 03 भागने में सफल रहे जबकि 01 पकड़ा गया जिसे नौकर व मालिक द्वारा लाठी-डण्डे व बांके से मारा पीटा गया जिस कारण मृतक ओमप्रकाश के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गयी । फलस्वरुप अभियुक्तगण द्वारा मृतक के शव को फार्म से उठाकर जंगल किनारे फेक दिया गया ।