संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

उक्त बातें राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश महिला प्रदेश संगठन सचिव तबस्सुम खातून ने एक प्रेस नोट के माध्यम से कहीं।
श्रीमती खातून ने आगे कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग से जुड़ा हुआ एक गैर राजनीतिक संगठन है। जिसका मक़सद मानव से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए संघर्ष करना और न्याय दिलाना है।
इसकी स्थापना 06 जुलाई 2021 में की गई है।
श्रीमती तबस्सुम खातून ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट में बहुत तेजी से लोग जुड़ रहे हैं इसमें अब तक देश के 20 राज्यों से कयी बुध्दिजीवी लोग जुड़ कर संगठन के लिए काम कर रहे हैं।
जिनका मक़सद लोगों में जागरुकता लाना और सार्थक प्रयास करना है। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट संस्था का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकार बाल अधिकार महिला अधिकार सहित सभी अधिकार जो संविधान के दायरे में आते हैं जिसमें लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में विश्वास शामिल है।
श्रीमती खातून ने आगे कहा कि हमारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल बजाज जो संस्था के लिए प्रदेश में बहुत ही तेजी से लोगों को संस्था के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जैसे इकबाल अख्तर एवं इमरान खान को प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।