
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता जागरुकता सम्मेलन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला सभा शकुंतला यादव ने किया।
तथा संचालन महामंत्री ने किया।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा एवं पूर्व बिधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान भारत का लोकतंत्र जनता की खुशहाली के लिए बनाया गया था लेकिन आज जनता के साथ छल प्रपंच झूठ के बल पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।जनता का अधिकार छीना लिया जा रहा है।
श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि किसान हिन्दुस्तान की आत्मा है परन्तु भाजपा सरकार हिन्दुस्तान की आत्मा को ललकार रही है।महिला कार्यकर्ता जागरुकता अभियान को सम्बोधित करते हुए श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के अस्मीता से सरकार खेलवाड कर रही है महिला उत्पीड़न हत्या बलात्कार अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार से जनता ऊब गई है श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि महंगाई ने महिलाओं की कमर तोड़ दिया है।
बेतहाशा महंगाई आम जनता को जीना दूभर कर दिया है।
श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि प्रदेश की जनता का सम्मान समाजवादी पार्टी में है। जब भी सपा की सरकार बनी है महिलाओं के हित में ज्यादा कार्य हुआ है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता को बहुत उम्मीद थी लेकिन झूठ के शिवाय कुछ नहीं मिला।
सम्मेलन को गौहर अली खान जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर शकुंतला यादव महिला जिला अध्यक्ष प्रिया पाठक अंकित निगम डॉक्टर मालती अंकित चंद्रावती लोरिक यादव बलराम यादव राम अवतार राम दरस यादव कोमल यादव डॉक्टर अब्बासी राजाराम मौर्य राम नाथ चौरसिया मोहम्मद अहमद रितिका पांडेय आदि लोगों ने सम्बोधित किया।