बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस द्वारा विशम्भर हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर, दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 27.07.2019 को वादी अंकित कुमार पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम उमरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना रामनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि मेरे चाचा विशम्भर प्रसाद पुत्र श्याम लाल दिनांक 20.07.2019 को शाम 08.30 बजे घर से धान की बेरन रखने अपने खेत गये हुए थे। सुबह घर न आने पर हम लोग खेत पर गये, वहां नहीं मिले। खोजने पर माता प्रसाद के खेत के किनारे चकरोड के समीप मृत पड़े थे। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-354/19 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में गहन विवेचना प्रारम्भ की गयी। दौरान विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.विनीत कुमार पुत्र बाबादीन व 2.अंकित कुमार पुत्र बाबादीन निवासीगण ग्राम उमरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 30.08.2019 को समय 06.14 बजे, ग्राम उमरी से गिरफ्तार किया गया। विवेचना से ही धारा 201 भादवि कि बढोत्तरी की गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- विनीत कुमार पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम उमरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- अंकित कुमार पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम उमरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक-30.08.2019 को समय 06.14 बजे, ग्राम उमरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
विशेष- अभियुक्तगण का मृतक चाचा से आपसी जमीनी विवाद था एवं मृतक का अभियुक्तगण की मां से नाजायज सम्बन्ध थे। इसी बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा अपने चाचा की हत्या कारित कर कूट रचित तरीके से अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस टीम
- कृष्ण कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्रनाथ मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- का0 अखिलेश यादव, का0 सुजीत कुमार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।