मुंबई | Aryan Khan Arthur Road Jail: क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को मुंबई की आर्थर रोड जेल में खूंखार कैदियों के बीच रात गुजारनी पड़ी है। आर्यन को ड्रग्स मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिली है। आर्यन के लिए मुंबई के किला कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका को शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के मकान और दफ्तर पर NCB की छापेमारी, ड्रग्स केस में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
आम कैदियों की तरह आर्यन ने बिताई जेल में रात
Aryan Khan Arthur Road Jail: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की मुंबई की आर्थर रोड जेल में एक रात काट चुके हैं। आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 1 में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को रखा गया है। जेल में आर्यन खान को आम कैदियों की तरह ही खाना दिया गया। इसके साथ ही सोने के लिए भी आम कैदियों जैसी सुविधाएं ही दी गई हैं।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली के ‘उपहार सिनेमा अग्निकांड’ केस में सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल भाइयों को अदालत ने ठहराया दोषी
आर्यन ने कबूली चरस लेने की बात
बाॅलीवुड स्टार के बेटे लगता है ड्रग्स मामले में जोरदार तरीके से फंस चुके हैं। Aryan Khan ने चरस लेने की बात एनसीबी के सामने कबूल की है। एनसीबी के पंचनामे में कहा गया है कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने छापेमारी वाले दिन पकड़े जाने के बाद एक साथ चरस लेने की बात कबूल की थी। दोनों ने माना कि वो इस चरस का इस्तेमाल क्रूज पार्टी के दौरान करने वाले थे।
ये भी पढ़ें:- Neha Sharma ने खोली शर्ट और दे दिए बोल्ड पोज, फैंस बोले- ये क्या कर दिया!