इण्डियन नेशनल लीग और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मोमबत्ती जलाकर अर्पित की श्रध्दांजलि…

संत कबीर नगर
लखीमपुर खीरी मे हुए घटना मे शहीद किसानो की याद मे आज इण्डियन नेशनल लीग, संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा एव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओ ने खलीलाबाद शहर के चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास शहीद किसानो को मोमबत्ती जल
जलाकर श्रध्दांजलि अर्पित की । शहीद किसानो के परिवारो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इण्डियन नेशनल लीग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली ने कहा कि लखीमपुर खीरी की इस घटना को लेकर देश भर का किसान आंदोलित है । देश की सड़को पर बैठकर किसान विरोधी तीनो काला कानून को रद्द करने की मांग कर रहा है ऐसे मे सरकार जल्द काला कानून वापस ले और किसान के हत्यारो को फांसी दी जाए। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड रूस्तम ने कहा कि इस घटना से देश और पूरा विश्व देख रहा है ऐसे मे भारत सरकार को चाहिए की तीनो कृषि काले कानून वापस ले । बिजली बिल अधिनियम 2020 वापस ले, सभी कृषि उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का गारंटी कानून लाए, केन्द्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर रामदरश मौर्या, बिस्मिला खान, शम्स जहीर, ताहिर मंसूरी, आमिर खान, रजत राज चौधरी, अब्दुल्लाह, शकील, अनवर, मेहताब, अतिकुर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे ।