मुंबई | Aryan Khan Bail Reject: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बड़ी मुसीबत में पड़ गए है। आज मुंबई के किला कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आर्यन खान की याचिका मेंटेनेबल नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है। जिसके बाद आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल ले जाया गया है। अब आर्यन खान और अन्य सभी आरोपियों को फिलहाल जेल में ही अपने दिन गुजारने होंगे।
ये भी पढ़ें:- Amazon Alexa पर अमिताभ बच्चन की बैरिटोन वॉयस, जानें इस सेवा के उपयोग करने के लिए नए नियम
Aryan Khan Bail Reject: किला कोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई में कहा कि, मजिस्ट्रेट कोर्ट की जगह आर्यन के वकील को सेशन कोर्ट में जाना चाहिए था। ऐसे अब आर्यन खान के वकील कल सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका लेकर जाएंगे। बता दें कि, आर्यन खान क्रूज शिप में ड्रग मामले में गिरफ्तार हुए थे।
ये भी पढ़ें:- योगी सरकार की नई सवेरा योजना ने किया बच्चों के जीवन को सुधारने का काम, बंधुआ मजदूरों को भी बसाना
आर्यन को खाना पड़ेगा जेल का खाना, रहना पड़ेगा अन्य कैदियों की तरह
बाॅलीवुड स्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान बड़ी आफत में आ गए हैं। आर्यन को मुंबई के सबसे बड़ी आर्थर जेल के बैरक नम्बर 1 में रखा गया है। आर्यन और अन्य 5 कैदियों को जेल का ही खाना खाना पड़ेगा। बता दें कि, आर्थर रोड जेल में कई खूंखार कैदी बंद हैं। यह जेल की पहली फ्लोर पर बना एक स्पेशल क्वारंटीन बैरक है। यहां 5 दिनों के लिए आर्यन खान और अन्य को क्वारंटीन में रखा जाएगा। हालांकि यहां किसी को जेल की यूनिफार्म पहनने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उन्हें अन्य कैदियों की तरह ही ट्रीट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Sharhrukh Khan ने कोर्ट के बाहर Aryan Khan को लगाया था गले ! जानें क्या है वीडियो की सच्चाई…(Watch Video )