मुंबई | Aryan Khan Judicial Custody: ड्रग्स पार्टी केस में बाॅलीवुड स्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज मुंबई की एक अदालत ने आर्यन खान समेत आठ आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि कोर्ट ने बिना कोविड रिपोर्ट के सभी आरोपियों को जेल में नहीं भेजने के लिए कहा है। इसलिए सभी को आज रात एनसीबी आॅफिस में ही रहना होगा। कल शुक्रवार को आर्यन खान समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुबह 11 बजे सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें:- राजस्थानी रंग में रंगी Sara Ali Khan, देसी अंदाज में चूल्हे पर बनाई रोटी, नवरात्र पर माता के मंदिरों में किए दर्शन
Aryan Khan Judicial Custody: एनसीबी के वकील अद्वैत सेठना ने ड्रग्स केस से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान भी दावा किया कि पवई में पकड़े गए आरोपी अर्चित कुमार से आर्यन के नेक्सेस मिले हैं। ऐसे में दोनों से पूछताछ करनी है इसलिए आर्यन की कस्टडी दी जाए।
ये भी पढ़ें:- PCB के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा यदि भारत पैसे ना दे तो PCB सड़क पर आ जाएगा…
आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि चूंकि खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, इसलिए हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।
आपको बता दें कि, 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा गया और वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई। उसके बाद ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को पकड़ा गया। वहां से एमडीएमए, कोकेन, एमडी और चरस बरामद हुई। रेड के बाद सभी लोगों को मुंबई एनसीबी के दफ्तर लाया गया जहां उनसे मामले की पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें:- पहचान कौन : Rakhi Sawant का ऐसा ट्रांसफॉरमेशन की पहचानना भी हो गया मुश्किल …( Watch Video)