मुंबई | Aryan Khan Drugs Case : बॉलीवुड में एक बार फिर से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है. आर्यन के साथ ही पुलिस ने 9 अन्य आरोपियों को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है. NCB लगातार इनसे पूछताछ कर रही है और उनके बारे में अन्य डिटेल्स इकट्ठा कर रही है. NCB पूछताछ के साथ ही कई बड़े खुलासे करते जा रही है. बता दें कि क्रूज पार्टी में ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ एनसीबी ने सबको चौंका दिया था.
मुनमुन धमेचा
Aryan Khan Drugs Case : मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली मुनमुन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल दिल्ली में रह रही थी यहां वह मॉडलिंग कर अपना गुजारा करती थी. मुनमुन का एक भाई भी दिल्ली में रहता है जो एक प्राइवेट नौकरी करता है. करीब 6 साल पहले मुनमुन दिल्ली आ गई थी.
छोटे बच्चों को पढ़ाती है नूपुर
नूपुर का पूरा नाम नूपुर सारिका है और वह दिल्ली में एक प्राइमरी टीचर के तौर पर कार्य करती है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि मोहक नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती थी जिससे ड्रग्स लेकर वह ‘सेनेटरी पैड’ में छुपा कर पहुंची थी. एनसीबी ने नूपुर के पास से भी ड्रग्स बरामद किए हैं.
View this post on Instagram
इस्मीत सिंह
Aryan Khan Drugs Case : इस्मीत दिल्ली का रहने वाला है और दिल्ली में उसने कई होटल्स हैं. बताया गया है कि सुमित को पार्टियों का काफी शौक है और उसके पास से अच्छी खासी मात्रा में पुलिस को ड्रग्स बरामद हुई थी.
मोहक जसवाल
Aryan Khan Drugs Case : पेशे से आईटी प्रोफेशनल मोहक जसवाल ने ही नूपुर को ड्रग्स दी थी. वह मुंबई का रहने वाला है और उसे फॉरेन में काम करने का भी वर्क एक्सपीरियंस है.
इसे भी पढ़ें – फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा 200,000 से अधिक बच्चों का यौन शोषण: रिपोर्ट
इनका भी है नाम
इनके साथ में NCB ने विक्रांत चोकर, गोमित चोपड़ा, अरबाज मर्चेंट और श्रेयश नायर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस को इन सबके पास से भी ड्रग्स बरामद हुए हैं. सबसे बड़ी हैरानी की बात कही थी इनमें से सारे बड़े-बड़े घरों से रिश्ता रखते हैं. गोमित चोपड़ा का नाम दिल्ली के सबसे बड़े मेकअप आर्टिस्ट में से एक है. बताया जाता है कई बड़े सेलिब्रिटी मेकअप के लिए बुलाते थे.
इसे भी पढ़ें-Rajasthan : पुलिस के बाद कोर्ट ने भी दिखाई तेजी, महज 5 दिन की सुनवाई के बाद ‘रेपिस्ट’ को सुनाई 20 साल की सजा…