प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से वर्चुअल चाभी वितरण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पी0एम0 आवास योजना शहरी के 75000 लाभार्थियों को आवास की चाभी वर्चुअल माध्यम से किया गया वितरण।



संत कबीर नगर 05 अक्टूबर/आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री शहरी आवास लाभार्थियों को आवास चाबी व प्रमाण प्रत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद के नगर पालिक परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मेंहदावल, नगर पंचायत मगहर एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में किया गया।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनपद के 1000 हजार लाभार्थियों सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों के 75000 लाभार्थियों को वर्चुवल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास की चाबी ऑनलाइन प्रदान की तथा जनपद आगरा, कानपुर नगर, ललितपुर के महिला आवास लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर आवास का लाभ मिलने पर बधाई दी, जिसकों अन्य आवास लाभार्थियों ने एलईडी के माध्यम से देखा गया ।